मारपीट में घायल महिला ने दम तोड़ा:झांसी में 10 दिन से चल रहा था इलाज, हमीरपुर में तालाब में कचरा गिरने पर पीटा था

Nov 10, 2026 - 08:23
0
मारपीट में घायल महिला ने दम तोड़ा:झांसी में 10 दिन से चल रहा था इलाज, हमीरपुर में तालाब में कचरा गिरने पर पीटा था
झांसी से सटे हमीरपुर में जानलेवा हमले में घायल महिला ने झांसी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। 31 अक्टूबर को तालाब में कचरा डालने पर एक परिवार ने महिला को बुरी तरह पीटा था। इस दौरान वीडियो बना रहे बेटे से भी मारपीट की थी और मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिया था। मारपीट में घायल महिला को परिजनों ने झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। झांसी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आगे की जांच हमीरपुर पुलिस करेगी। पूरा मामला हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के बसेला गांव का है। लाठी-डंडों से बोला था हमला मृतका का नाम फूलादेवी (55) था। वह राठ थाना क्षेत्र के बसेला गांव की रहने वाली थी। पति कल्लू अहिरवार खेती किसानी करता है। उनके दो बेटे धर्मपाल, नरेंद्र और एक बेटी सावित्री है। बड़े बेटे धर्मपाल और बेटी की शादी हो चुकी है। नरेंद्र अविवाहित है। बड़े बेटे धर्मपाल ने बताया- हमारा घर तालाब के किनारे बना है। 31 अक्टूबर को तालाब में कचरा गिर गया था। इससे एक व्यक्ति नाराज हो गया। उसने आकर मां के साथ मारपीट कर दी। यह देख छोटा भाई नरेंद्र मोबाइल में वीडियो बना लिया। आरोपी ने अपने घरवालों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से मां और भाई से मारपीट की। इसके बाद मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिया। मारपीट में मां के सिर समेत अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई थी। उनको राठ और फिर उरई मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मां फूलादेवी की मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User