जुआ खेलने के दौरान फायरिंग, 2 को लगी गोली:गाजीपुर में तालाब किनारे खेल रहे थे, प्रधान ने साथियों के साथ चलाई पिस्टल
गाजीपुर के मोहांव गांव के पास पासीपुरवा में सोमवार रात तालाब किनारे जुआ खेलने के दौरान फायरिंग हो गई। इसमें दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने ग्राम सभा बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। तालाब किनारे आठ-दस लोग खेल रहे थे जुआ पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10:30 बजे तालाब के पास आठ से दस लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान ग्राम सभा बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द पुत्र फिरंगी अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे और जुआ खेलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इसी दौरान संजय बिन्द ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। एक के हाथ तो दूसरे के पेट में लगी गोली फायरिंग में सुरेंद्र पुत्र बिरजू राम के दाहिने हाथ में गोली लगी, जबकि अजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश के पेट के बाईं तरफ गोली लगी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। SP ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर की जांच घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। SP ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)