जालौन में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:कार-बाइक की भिड़ंत, पानी से भरी खाई में गिरे 4 लोग, 3 की मौत

Nov 10, 2026 - 08:23
0
जालौन में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:कार-बाइक की भिड़ंत, पानी से भरी खाई में गिरे 4 लोग, 3 की मौत
आज जालौन में नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर जालौन की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए... 1. कार-बाइक की भिड़ंत,पानी से भरी खाई में गिरे 4 लोग: 3 की मौत, महिला गंभीर; परिवार मध्य प्रदेश जा रहा था जालौन में कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में युवक, किशोर और चार साल की बच्ची शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी: लाखों का सामान जला, बच्चों के पढ़ाई के सर्टिफिकेट भी जले जालौन के सिरसा कलार गांव में रविवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 3. डीजल भरवाने जा रहे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मारी:जालौन हुआ हादसा मौत, ड्राइवर मौके से भागा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में सोमवार को कार की टक्कर से 61 वर्षीय उधम सिंह की मौत हो गई। वे डीजल भरवाने पैदल जा रहे थे। टक्कर के बाद कार चालक मौके से चला गया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User