खेत में पानी जाने पर चाचा-भतीजे को घर में पीटा:ललितपुर में पड़ोसी दो परिजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचा, हमले में दोनों घायल

Nov 10, 2026 - 07:51
0
खेत में पानी जाने पर चाचा-भतीजे को घर में पीटा:ललितपुर में पड़ोसी दो परिजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचा, हमले में दोनों घायल
ललितपुर के अनौरा गांव में सिंचाई का पानी पड़ोसी के खेत में जाने पर विवाद हो गया। आरोप है कि सोमवार रात पड़ोसी अपने दो परिजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचा और चाचा-भतीजे को पीटकर घायल कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पड़ोसी के खेत में चला गया था सिंचाई का पानी कोतवाली सदर क्षेत्र के अनौरा गांव के रहने वाले शिवनारायण (65) पुत्र कृपाल ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान थोड़ा पानी पड़ोसी के खेत में चला गया। इसी बात को लेकर पड़ोसी नाराज हो गया। घर पहुंचकर चाचा को पीटा, बचाने आए भतीजे पर भी हमला शिवनारायण के मुताबिक, रात करीब आठ बजे वह घर पर बैठे थे। तभी पड़ोसी अपने दो परिजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने शिवनारायण को पीटना शुरू कर दिया। उन्हें बचाने आए उनके 30 साल के भतीजे पुष्पेंद्र पुत्र जगदीश के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी भाग गए। रात एक बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे घायल मारपीट में घायल चाचा-भतीजे को रात करीब एक बजे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कोतवाली सदर पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User