गोरखपुर-पुणे के लिए 10 और 17 नवंबर को चलेगी ट्रेन:छठ पर आने जाने वालों को मिलेगा फायदा; शवंतपुर एक्सप्रेस का पुखरायां में स्टॉपेज

Nov 10, 2026 - 06:47
0
गोरखपुर-पुणे के लिए 10 और 17 नवंबर को चलेगी ट्रेन:छठ पर आने जाने वालों को मिलेगा फायदा; शवंतपुर एक्सप्रेस का पुखरायां में स्टॉपेज
दीपावली के बाद छठ के लिए यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। गोरखपुर से पुणे के हडपसर स्टेशन के लिए 10 और 17 नवंबर को त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को पुखरायां स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव दिया गया है। इससे पुणे और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। गोरखपुर से रात 9:55 बजे रवाना होगी ट्रेन रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन नंबर 05093 गोरखपुर-हडपसर त्योहार स्पेशल 10 और 17 नवंबर को गोरखपुर से रात 9:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती में रात 11:12 बजे, मनकापुर में अगले दिन रात 12:04 बजे और गोंडा में 12:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ में रात 2:45 बजे और कानपुर सेंट्रल पर सुबह 4:35 बजे ठहराव होगा। ट्रेन उरई से सुबह 6 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 8:15 बजे और बीना से दोपहर 12:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद भोपाल में दोपहर 2:15 बजे, इटारसी में शाम 4:20 बजे, खंडवा में रात 7:08 बजे और भुसावल में रात 9:05 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर और दौंड कार्ड लाइन होते हुए सुबह 7:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। हडपसर से सुबह 10:05 बजे चलेगी वापसी ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर 05094 हडपसर-गोरखपुर त्योहार स्पेशल 12 और 19 नवंबर को हडपसर से सुबह 10:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दौंड कार्ड लाइन पर सुबह 11:12 बजे, अहिल्यानगर में दोपहर 12:32 बजे, बेलापुर में 2:30 बजे और कोपरगांव में 3:24 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मनमाड से शाम 4:15 बजे, भुसावल से शाम 7 बजे और खंडवा से रात 9:50 बजे रवाना होगी। अगले दिन इटारसी में रात 12:20 बजे, भोपाल में 2:25 बजे और बीना में सुबह 4:30 बजे ठहराव होगा। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर और बस्ती होते हुए ट्रेन शाम 7 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में होंगे 20 कोच रेलवे के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेजयान, एक एलएसएलआरडी, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो कोच शामिल होंगे। यशवंतपुर एक्सप्रेस का पुखरायां में होगा ठहराव इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को उत्तर मध्य रेलवे के पुखरायां स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव देने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 10 नवंबर से गोरखपुर से चलकर पुखरायां स्टेशन पर शाम 6:58 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 7 बजे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 नवंबर से पुखरायां स्टेशन पर सुबह 9:47 बजे पहुंचेगी और 9:49 बजे रवाना होगी। इस ठहराव से पुखरायां और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को गोरखपुर तथा दक्षिण भारत की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User