मैनपुरी में जलता पटाखा बंद रेस्टोरेंट में गिरा:दूसरी मंजिल का फर्नीचर जला, एक घंटे बाद बुझाई गई आग
मैनपुरी में दिवाली पर चलाया गया रॉकेट आगरा रोड स्थित बंद रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर गिरा। इससे वहां रखा फर्नीचर जल गया। घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की बताई गई है।
यह रेस्टोरेंट गोपीनाथ अड्डे के पास है और करीब दो साल से बंद पड़ा था। रॉकेट छत से चलाया गया था। जलता हुआ रॉकेट रेस्टोरेंट में गिरने से आग लगी।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने आग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। वीडियो वायरल हो रहा है। रेस्टोरेंट किराए पर चलता था, लेकिन अब मकान मालिक और किराएदार में से कोई भी वहां नहीं आता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)