गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी बढ़ी:SIC बोले- सुविधाएं और एक्सपर्ट डॉक्टर्स मिलने से बढ़ा भरोसा, बच रहे हजारों के खर्च

Nov 10, 2026 - 05:42
0
गोरखपुर जिला महिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी बढ़ी:SIC बोले- सुविधाएं और एक्सपर्ट डॉक्टर्स मिलने से बढ़ा भरोसा, बच रहे हजारों के खर्च
गोरखपुर के जिला महिला अस्पताल में अब पहले के मुकाबले सिजेरियन डिलीवरी की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। हॉस्पिटल से मिले आंकड़ों के मुताबिक जहां पिछले साल अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक 2,176 सीजेरियन हुआ था, वहीं इस साल उसी अवधि में 2,230 डिलीवरी हुई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हॉस्पिटल में बढ़ रही सुविधाओं और आधुनिक मशीनों से जांच और इलाज आसान हुआ है। साथ ही एक्सपर्ट डॉक्टर्स की मौजूदगी से परिजनों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। डिलीवरी के समय केस गंभीर या क्रिटिकल होने पर भी प्राइवेट हॉस्पिटल जाने के बजाय जिला महिला अस्पताल में ही सिजेरियन कराने के लिए आसानी से राजी हो जा रहे हैं। जिससे वे महंगे खर्च से भी बच जाते हैं और बेहतर इलाज भी मिल पाता है। मरीजों का डॉक्टरों पर पूरा भरोसा जिला महिला अस्पताल के SIC डॉ. अनिल कुमार झा ने बताया कि पिछले कुछ समय में अस्पताल के प्रति आम जनता का विश्वास तेजी से बढ़ा है। पहले जहां मामूली कॉम्प्लिकेशंस होने पर परिजन घबराकर मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में ले जाते थे, वहीं अब वे सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर पूरा भरोसा जता रहे हैं। यही वजह है कि अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के साथ-साथ सीजेरियन डिलीवरी के आंकड़ों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। फ्री और आधुनिक जांच मशीनों से मिल रहा लाभ SIC का कहना है कि हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और डिलीवरी से जुड़ी सभी जरूरी जांचों के लिए लेटेस्ट और आधुनिक मशीनें मौजूद हैं। जिससे तमाम तरह की महंगी जांचे फ्री में हो रही हैं। खास बात यह है कि उनके रिपोर्ट भी बिल्कुल सही आते हैं, जिससे मरीजों का भरोसा बढ़ रहा है। क्वालिटी वाली दवाइयां कर रही प्रभावित उन्होंने बताया कि जांचों के अलावा मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, अस्पताल में सरकार की तरफ से उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां मुफ्त दी जा रही हैं। जिसका असर बाहर की दवाइयों से अच्छा होता है। इमरजेंसी में तत्काल इलाज संभव SIC का कहना है कि 24 घंटे विशेषज्ञ महिला डॉक्टर (गायनेकोलॉजिस्ट), एनेस्थेटिस्ट और ट्रेंड मेडिकल स्टाफ ओपीडी और ओटी में तैनात रहते हैं। जिससे किसी भी इमरजेंसी में तत्काल इलाज संभव हुआ है। मुफ्त इलाज और खाना मरीजों के लिए मददगार वहीं सरकारी योजनाओं के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए जांच, इलाज, ऑपरेशन और पौष्टिक खाना पूरी तरह फ्री उपलब्ध कराया जा रहा है। गंभीर से गंभीर केस को हैंडल करने में आसानी SIC डॉ. अनिल कुमार झा के मुताबिक, सरकार की ओर से जिला महिला अस्पताल में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं और बजट उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे डॉक्टरों को भी गंभीर से गंभीर केस को हैंडल करने में आसानी होती है। एक ही छत के नीचे मिलती सुविधाएं उन्होंने बताया कि जब मरीज को एक ही छत के नीचे बिना किसी भाग-दौड़ के सभी जांचें, स्पेशलिस्ट डॉक्टर और अच्छी दवाइयां मिल जाती हैं, तो उनका भरोसा अपने आप बढ़ जाता है। डिलीवरी के दौरान यदि बच्चे या मां की जान को थोड़ा भी जोखिम होता है, तो डॉक्टर तुरंत सीजेरियन का फैसला लेते हैं और परिजन भी बिना किसी हिचकिचाहट के इसके लिए अपनी सहमति दे देते हैं। भारी-भरकम बिल से मिल रही राहत प्राइवेट नर्सिंग होम में जहां सिजेरियन डिलीवरी के नाम पर कम से कम 40 से 80 हजार रुपए तक का मोटा बिल लगता है, वहीं जिला महिला अस्पताल में यह पूरा इलाज बिल्कुल मुफ्त होता है। बेहतर साफ-सफाई, वार्डों में एसी की सुविधा और डॉक्टरों के अच्छे व्यवहार की वजह से अब हर वर्ग की महिलाएं इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल का रुख कर रही हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User