कारोबारी की 4 साल की बेटी का शव मिला:प्रयागराज में बाजार में मां ने फुलझड़ी दिलाई, भीड़ में लापता हुई; तालाब में बॉडी मिली

Nov 10, 2026 - 06:14
0
कारोबारी की 4 साल की बेटी का शव मिला:प्रयागराज में बाजार में मां ने फुलझड़ी दिलाई, भीड़ में लापता हुई; तालाब में बॉडी मिली
प्रयागराज में चार साल की मासूम बच्ची की मौत का राज फिलहाल राज ही बना हुआ है। जांच में जुटी पुलिस टीमों ने 22 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले लेकिन बच्ची महज एक कैमरे में ही नजर आई। मां के साथ वह एक दुकान पर फुलझड़ी खरीदते दिखी। इसके बाद बाजार में भीड़ के बीच गुम हो गई। फिर किसी भी सीसीटीवी में वह नजर नहीं आई। रविवार शाम 6.13 बजे से वह लापता हुई तो सोमवार की सुबह उसकी लाश तालाब में उतराती मिली। बच्ची के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले। जोर जबरदस्ती की बात भी सामने नहीं आई। ऐसे पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। टीमें अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी खंगाल रहीं हैं। पैतृक गांव प्रतापगढ़ में सुपुर्दे खाक पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को पहले लालगोपालगंज ले जाया गया। मासूम का शव पहुंचते ही चीखें गूंजने लगीं। बच्ची की मौत से लोगों में गुस्सा है। ऐसे कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझा लिया। चूंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है इसलिए परिवार वाले भी सुपुर्दे खाक की तैयारी में जुट गए। बच्ची के शव को लालगोपालगंज से प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे नारायणपुर ले जाया गया। पैतृक गांव में रात में सुपुर्दे खाक किया गया। जानिये क्या है मामला मामला प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज कस्बे का है। दानियालपुर के रहने वाले जफर अदील टिंबर कारोबारी हैं। रविवार की शाम जफर अदील की पत्नी सतूदा बेगम और परिवार की अन्य महिलाएं बााजार गईं थीं। मां और अन्य महिलाएं बुर्का पहने थीं। जफर की चार साल की बेटी तारा भी मां हाथ पकड़ बाजार में घूम रही थी। इसी दौरान भीड़ के बच्ची गुम हो गई। मां उसे तलाशती रही। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और पूरी रात बच्ची की तलाश होती रही। सुबह शव उतरावा मिला सोमवार सुबह कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय के बगल तालाब में मासूम का शव उतरावा देख गया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। नवाबगंज पुलिस ने पहुंच शव को तालाब से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम के साथ पहुंच गए। बाजार से करीब 22 दुकानों के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। बाजार में पुलिस ने पूछताछ की। एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से आई है। चोट के निशान नहीं मिले। बच्ची तालाब तक कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है। बाजार में सीसीटीवी खंगालने का काम जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User