फेस्टिवल सिटी के नाम पर 88 से करोड़ों की ठगी:सात निदेशकों पर जांच में मिले सबूत, ईओडब्ल्यू ने छ पर किया मुकदमा , आईटी के नाम पर लिया था पैसा

Nov 18, 2026 - 20:33
0
फेस्टिवल सिटी के नाम पर 88 से करोड़ों की ठगी:सात निदेशकों पर जांच में मिले सबूत, ईओडब्ल्यू ने छ पर किया मुकदमा , आईटी के नाम पर लिया था पैसा
सेक्टर-143बी स्थित फेस्टिवल सिटी (मिस्ट एवेन्यू) प्रोजेक्ट के नाम पर करीब 88 निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रोजेक्ट के निदेशकों ने निवेशकों को आईटी सेक्टर से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें निर्धारित समय में बनाकर देने का वादा किया था, लेकिन सालों बाद भी उन्हें न दुकानें मिलीं और न ही कार्यालय। निवेशकों की रकम भी वापस नहीं की गई। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), मेरठ की जांच में धोखाधड़ी के साक्ष्य मिलने के बाद शासन की मंजूरी से छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ईओडब्ल्यू की ओर से 18 नवंबर को मेरठ सेक्टर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 दर्ज कराया गया है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120बी के तहत क्वेन्सी भसीन समेत छह आरोपियों को नामजद किया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना की जाएगी। 2008 में मिला था एक लाख वर्गमीटर का प्लॉट जांच के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2008 में आनंद इन्फो एज प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-143 में प्लॉट नंबर-1 पर आईटी सेक्टर से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण और बिक्री के लिए एक लाख वर्गमीटर जमीन आवंटित की थी। वर्ष 2012 में प्राधिकरण ने इस भूखंड को सेक्टर-143बी में आवंटित कर दिया। इसका नक्शा 26 अक्टूबर 2012 को स्वीकृत हुआ था। इसके बाद कंपनी के निदेशकों ने मिस्ट एवेन्यू और फेस्टिवल सिटी के नाम से योजना लॉन्च की। निर्माण अधूरा, निवेशकों को नहीं मिला पैसा योजना के तहत निवेशकों को तय समय में दुकानें और कार्यालय बनाकर देने थे। आरोप है कि निदेशकों ने निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाए, लेकिन परियोजना का निर्माण पूरा नहीं कराया। ईओडब्ल्यू की जांच में भूखंड पर आंशिक निर्माण ही मिला। निवेशकों से रकम लेने के बावजूद उन्हें दुकान और कार्यालय उपलब्ध नहीं कराए गए। साथ ही उनकी जमा रकम भी वापस नहीं की गई। बाइक बोट घोटाले के आरोपी का भी नाम जांच में सात निदेशकों की भूमिका सामने आई। इनमें सतिंदर सिंह भसीन उर्फ मोंटू भसीन, उनकी पत्नी क्वेन्सी भसीन, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, विनोद कुमार, युवराज अबोल, सरबजीत सिंह साहनी और रितेश गुप्ता शामिल हैं। सतिंदर सिंह भसीन का नाम बाइक बोट घोटाले में भी आरोपी के रूप में सामने आ चुका है। 6 पर हुआ मुकदमा दर्ज हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 6 जुलाई 2021 को सतिंदर सिंह भसीन के खिलाफ किसी भी कानूनी कार्रवाई से पहले अदालत की अनुमति लेने का आदेश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में शासन ने फिलहाल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच कराने की मंजूरी दी है। अब ईओडब्ल्यू मामले में निवेशकों से जुटाई गई रकम और आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User