लखनऊ में शराब पार्टी के बाद हिस्ट्रीशीटर की हत्या:सिर पर ईंट से वार किया; भाई ने चार लोगों पर लगाया आरोप

Nov 10, 2026 - 14:15
0
लखनऊ में शराब पार्टी के बाद हिस्ट्रीशीटर की हत्या:सिर पर ईंट से वार किया; भाई ने चार लोगों पर लगाया आरोप
लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर रमा शंकर उर्फ छोटू कालिया की सिर पर गुम्मे से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह घर में उनका शव मिला। मृतक के परिवार में दो बेटे आशु और विवेक और एक विवाहित बेटी खुशी है। बड़ा बेटा आशियाना में रहता है। मृतक के बड़े भाई उमाशंकर के मुताबिक, रात करीब 11 बजे रामनगर निवासी वीरेश सिंह उर्फ चिंकी, आशीष पाल, राम बहादुर यादव और एक अन्य युवक घर आए थे। इसके बाद छत पर पनीर, शिमला मिर्च और शराब की पार्टी हुई। आरोप है कि देर रात गुम्मे से सिर पर वार कर रमा शंकर की हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने शव देखा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मानक नगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बेटे आशु ने आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User