हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने लालबाग चौराहे पर लगाया शिविर:सीतापुर में जरूरतमंद परिवारों को दिवाली की सामग्री बांटी

Nov 08, 2026 - 16:36
0
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने लालबाग चौराहे पर लगाया शिविर:सीतापुर में जरूरतमंद परिवारों को दिवाली की सामग्री बांटी
सीतापुर में दीपावली की खुशियां जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की ओर से रविवार दोपहर करीब 1 बजे शहर के लालबाग चौराहे पर सेवा एवं सहायता शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों को दीपावली पूजन और उत्सव से जुड़ी सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ बांटे दीपक और मिठाई शिविर का आयोजन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान के नेतृत्व में किया गया। इसमें सह-आयोजक आशीष शास्त्री ने सहयोग किया। शिविर में जरूरतमंद परिवारों को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियां, सरसों का तेल, कपास की बाती और मिट्टी के दीपक दिए गए। इसके अलावा बच्चों को मिठाइयां और दीपावली के पटाखे भी वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने में सहयोग करना है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी परिवार की खुशियां फीकी न पड़ें। समाज के हर वर्ग तक पहुंचे त्योहार की खुशियां इस दौरान आयोजकों ने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज का हर व्यक्ति उनमें शामिल हो। सनातन संस्कृति में जरूरतमंदों और दीन-दुखियों की सेवा को सच्ची ईश्वर आराधना माना गया है। इसी भावना के साथ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। आयोजकों ने कहा कि हिंदू सुरक्षा सेवा संघ भविष्य में भी जनहित और सामाजिक समरसता से जुड़े ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User