धरने पर पहले टिकट दावेदार पहुंचे, फिर BJP विधायक:कल्याणपुर में चौराहे के नामकरण के लिए 4 दिन से चल रहा धरना

Nov 18, 2026 - 12:56
0
धरने पर पहले टिकट दावेदार पहुंचे, फिर BJP विधायक:कल्याणपुर में चौराहे के नामकरण के लिए 4 दिन से चल रहा धरना
कानपुर में कल्याणपुर के केशवपुरम चौराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम पर चौक बनाने की मांग को लेकर चल रहा धरना अब सियासी रंग लेने लगा है। भाजपा विधायक नीलिमा कटियार के कार्यालय के बाहर चार दिन से चल रहे धरने में मंगलवार रात विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के दावेदार रवि बाजपेई पहुंचे। इसके अगले ही दिन बुधवार सुबह भाजपा विधायक नीलिमा कटियार भी धरना स्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और ज्ञापन लेकर नगर निगम को चौराहे का नामकरण करने के लिए पत्र लिखने का आश्वासन दिया। जनता दर्शन में जाने से पहले रुकी बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे विधायक नीलिमा कटियार जनता दर्शन के लिए अपने कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान वह धरना स्थल पर रुक गईं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। विधायक का यह पहुंचना राजनीतिक लिहाज से भी चर्चा का विषय बन गया है। एक दिन पहले ही रवि बाजपेई के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद अगले दिन विधायक का प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 15 नवंबर से चल रहा है धरना विनायकपुर निवासी सौरभ ठाकुर अपने साथियों के साथ 15 नवंबर से विधायक कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने टेंट लगाकर गद्दे बिछा रखे हैं और तीन रातें धरना स्थल पर ही गुजार चुके हैं। उनकी मांग है कि केशवपुरम चौराहे का नाम सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक रखा जाए। उनका कहना है कि पहले चौराहे पर उज्ज्वला योजना के सिलिंडर के नीचे सम्राट पृथ्वीराज चौहान का स्मारक बना था, जिसे हटा दिया गया। इसके विरोध में धरना शुरू किया गया। स्मारक तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई धरना दे रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि चौराहे का स्मारक तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही चौराहे का नाम सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक रखा जाए। जब तक नामकरण और निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, धरना जारी रहेगा। हालांकि धरने को क्षेत्रीय लोगों को सहयोग मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User