चंदौली में लोक जन सोशलिस्ट पार्टी ने ज्ञापन सौंपा:मझवार स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, किसानों के मुआवजे की मांग

Nov 18, 2026 - 15:23
0
चंदौली में लोक जन सोशलिस्ट पार्टी ने ज्ञापन सौंपा:मझवार स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, किसानों के मुआवजे की मांग
चंदौली में लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मझवार रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू करने, किसानों को मुआवजा देने और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष भोलानाथ शर्मा ने कहा कि मझवार रेलवे स्टेशन पर पहले कई यात्री ट्रेनें रुकती थीं। कोरोना काल के बाद से उनका ठहराव बंद है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं हुआ तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। शर्मा ने कहा कि गाजीपुर, भदोही और गोरखपुर में विश्वकर्मा समाज के कई लोगों की हत्या हुई है। उनके मुताबिक, इन मामलों में अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर झूठे वादे कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चंदौली में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाया गया था, लेकिन वहां भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि बाढ़ में जिले के किसानों की फसलें बर्बाद हुईं। उनके मुताबिक, मुआवजा देने में पक्षपात हुआ और 50 फीसदी से अधिक प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। संगठन ने दोबारा सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन के दौरान ओमप्रकाश विश्वकर्मा, पंचम विश्वकर्मा, चंद्र केशव विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, शिवदास विश्वकर्मा, नारद विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा और सोनू विश्वकर्मा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User