भाषा विश्वविद्यालय में छात्र संवाद:एनएसयूआई कार्यक्रम में अब्दुल हन्नान ने शिक्षा व छात्रहित पर विचार साझा किए

Nov 18, 2026 - 11:35
0
भाषा विश्वविद्यालय में छात्र संवाद:एनएसयूआई कार्यक्रम में अब्दुल हन्नान ने शिक्षा व छात्रहित पर विचार साझा किए
लखनऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी अब्दुल हन्नान ने मंगलवार को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई की केएमसीएलयू इकाई ने इकाई अध्यक्ष बिलाल अहमद के नेतृत्व में किया। इस दौरान अब्दुल हन्नान ने विद्यार्थियों से शिक्षा, छात्रहित, युवाओं की भूमिका और देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद के विचारों का उल्लेख करते हुए शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व पर बात की। विद्यार्थियों ने भी विश्वविद्यालय से जुड़ी अपनी समस्याएं और विचार उनके सामने रखे। कार्यक्रम में एनएसयूआई उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अहमद रजा, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश सचिव मोहम्मद अली उपस्थित रहे। एनएसयूआई की केएमसीएलयू इकाई के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इकाई अध्यक्ष बिलाल अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में छात्र संवाद की परंपरा को मजबूत करना एनएसयूआई की प्राथमिकताओं में शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User