मथुरा में चार दिवसीय कंस मेले की शुरुआत:घोड़ों पर सवार होकर गौचारण को निकले कृष्ण-बलराम
मथुरा में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव कंस मेले की शुरुआत बुधवार को विश्राम घाट पर कृष्ण लीला के साथ हुई। परिषद अध्यक्ष राजन पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूपों की आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माखन चोरी, मयूर नृत्य और गौचारण लीला का मंचन देखा। महोत्सव में ब्रज की पारंपरिक संस्कृति और लोकगीतों की झलक देखने को मिली। श्रीकृष्ण और बलराम घोड़ों पर सवार होकर गौचारण के लिए गोपाल बाग रवाना हुए। शाम को बैंड-बाजों, ढोल और झांकियों के साथ ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा दुबई से आए चतुर्वेद समाज के लोग भी शामिल हुए। घोड़ों पर सवार होकर गौचारण को निकले कृष्ण-बलराम सेठ भीकचंद गली से भगवान श्रीकृष्ण और बलराम घोड़ों पर सवार होकर गौचारण के लिए गोपाल बाग रवाना हुए। उनके साथ चतुर्वेद समाज के कई लोग पारंपरिक कपड़ों में शामिल हुए। रास्ते में समाज के लोगों ने ब्रज के लोकगीत गाए। गोपाल बाग में गौचारण लीला का मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन किए। सेठ भीकचंद गली में ‘फूलन के बाजूबंद, फूलन की माल, गैया चराय घर आए नंदलाल’ जैसे लोकगीत भी गूंजे। ठाकुरजी की शोभायात्रा निकली शाम करीब सात बजे घोड़ी पर सवार ठाकुरजी की शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों, ढोल, झांकियों और शहनाई की धुन के बीच शोभायात्रा होली गेट की ओर रवाना हुई। रास्ते में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इस आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ दुबई, मुंबई और गुजरात से आए चतुर्वेद समाज के लोगों ने भी भाग लिया। लोकगीतों और पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ब्रज की संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश परिषद अध्यक्ष राजन पाठक, महामंत्री संजय एल्पायन और संरक्षक राकेश तिवारी ने कंस मेले की परंपरा और आयोजन के बारे में जानकारी दी। दुबई से आए श्रीकांत चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, अमन सरदार और आदर्श मोहलेदार ने कहा कि कंस मेला ब्रज की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ सामाजिक एकता का संदेश देता है। देश-विदेश से आए समाज के लोगों ने आयोजन की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)