अखिलेश के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा:बोले- निषाद पार्टी सहयोगी दल, किसी दल को सहयोग कर सकते हैं

Nov 19, 2026 - 03:45
0
अखिलेश के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा:बोले- निषाद पार्टी सहयोगी दल, किसी दल को सहयोग कर सकते हैं
गोरखपुर दौरे पर आए अखिलेश यादव ने निषाद पार्टी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। जिसने सियासी पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि जब हम सड़क पर उतरे तो वह भी सहयोग में उतरे। वह तो सहयोगी दल हैं। यह दल तो सहयोगी ही होता है, किसी भी दल का सहयाग कर सकता है। समय-समय पर केवल उसका दल बदल जाता है। उन्होंने कहा कि जो इंडिया एलायंस पहले था, आखिरी वक्त में उसमें बहुत से लोग आने वाले हैं। अखिलेश ने यह बातें चौरी चौरा व तिवारी हाता में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उनके बयान के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या 2027 में आपके साथ भी जा सकते हैं तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। आप अनुमान लगाइए। उन्होंने बिना निषाद पार्टी का नाम लिए कहा कि किसी सहयोगी दल ने 36 सीटें मांगी हैं। निषाद पार्टी की ओर से आरक्षण के मुद्दे पर बुधवार को महराजगंज जिले में पदयात्रा निकाली गई। अखिलेश ने इसी दिन गोरखपुर में रोड शो किया। डा. संजय निषाद की पदयात्रा के बारे में जब पूछा गया तो अखिलेश ने किसी भी दल का सहयोग करने की बात कही। इंडिया गठबंधन में जाने के सवाल पर बोले-अनुमान लगाइए अखिलेश यादव से जब यह पूछा गया कि क्या डा. संजय निषाद आपके खेमे में जा सकते हैं तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने यह कहते हुए बात काट दी कि उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन फिर यह कहा कि वह सहयोगी दल हैं, किसी दल का सहयोग कर सकते हैं। आज इस दल का, कल उस दल का। सपा के सहयोग का सवाल पूछा गया तो मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि आप अनुमान लगाइए। हाल में डा. संजय निषाद ने बयान दिया था कि वह उन सीटों पर दावा कर रहे हैं, जो भाजपा हार गई थी और वहां निषाद मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है। वरिष्ठ पत्रकार डीबीबी मिश्र बताते हैं कि अखिलेश यादव ने इशारों में काफी कुछ कहा है। उन्होंने खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन यह जरूर बोले कि निषाद पार्टी सहयोगी दल है, किसी का भी सहयोग कर सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User