आजम खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED:हाईकोर्ट ने एक दिन पहले दी थी जमानत, आज जेल से होगी रिहाई

Nov 18, 2026 - 11:51
0
आजम खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED:हाईकोर्ट ने एक दिन पहले दी थी जमानत, आज जेल से होगी रिहाई
सपा नेता आजम खान के खिलाफ ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। ED ने मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की, जिस पर जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने टिप्पणी की। कि इतनी जल्दी क्या है, आसमान नहीं गिर पड़ेगा। उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दीजिए। आज आजम की गाजियाबाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद फिलहाल ED को तत्काल सुनवाई नहीं मिली। मामले की सुनवाई अब शुक्रवार को होगी। पत्नी ने कहा था जेल से निकालना मकसद तंजीन फातिमा ने 2 सप्ताह पहले गाजियाबाद जेल में मुलाकात के बाद बताया- हमारा पहला मकसद आजम खान को जेल से बाहर निकालना है। इसके लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख लगी है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही आजम खान जेल से बाहर आएंगे और कोर्ट से इंसाफ मिलेगा। जेल से रिहा होते ही ED ने किया गिरफ्तार इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को फर्जी पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की 10 साल की सजा निलंबित कर जमानत दी थी। 31 अक्टूबर को दोनों रामपुर जेल से रिहा हुए थे। हालांकि, जेल से बाहर आते ही ED ने आजम खान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम घर चले गए। ED आजम खान को सीधे दिल्ली स्थित अपने हेड ऑफिस ले गई। वहां उनसे जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन के कथित इस्तेमाल को लेकर 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। कोर्ट के आदेश पर डासना जेल भेजे गए 1 नवंबर को ED ने आजम खान को गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान जब आजम खान ने कार की खिड़की खोली तो मीडिया ने उनसे पूछा- कुछ बोलेंगे नहीं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, "क्या रह गया है बोलने को।" ED की यह कार्रवाई जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User