उन्नाव में दीपावली पर महंगी मिठाइयों-फूलों ने बढ़ाया खर्च:देसी घी की मिठाई 750 रुपए तक बिकी, कमल 35 और अनार 25 में बिके

Nov 08, 2026 - 22:09
0
उन्नाव में दीपावली पर महंगी मिठाइयों-फूलों ने बढ़ाया खर्च:देसी घी की मिठाई 750 रुपए तक बिकी, कमल 35 और अनार 25 में बिके
उन्नाव में रविवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ जुटी रही। शाम को घरों और दुकानों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। मूर्तियों और पूजन सामग्री की दुकानों पर जुटे लोग राजधानी मार्ग, चंपापुरवा, पोनी रोड, कंचन नगर, ऋषि नगर और सुभाष नगर समेत कई जगह गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानें सजी थीं। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार मूर्तियां खरीदीं। पूजा के लिए खील, चूरा, गट्टा और लइया की भी खरीदारी हुई। घरों और दुकानों में पूजा के बाद लोगों ने पटाखे जलाए। बच्चों में भी आतिशबाजी को लेकर उत्साह रहा। लोगों ने फोन पर और एक-दूसरे के घर पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मान्यता के अनुसार, दीपावली पर अलाय-बलाय जलाकर घर से बाहर ले जाई जाती हैं, ताकि घर की बाधाएं दूर हों। इस बार इनकी भी महंगे दामों पर बिक्री हुई। मिठाई, फूल और पूजन सामग्री के बढ़े दाम दीपावली पर मिठाइयों के दाम बढ़ने से लोगों को खरीदारी में परेशानी हुई। कृष्णा स्वीट हाउस में देसी घी की मिठाइयां 750 रुपए तक बिकीं, जबकि अन्य मिठाइयों के दाम 300 से 350 रुपए के बीच रहे। लक्ष्मी पूजा में अनार और कमल चढ़ाने की मान्यता के चलते इनके दाम भी बढ़े। एक अनार 25 रुपए और कमल 35 रुपए में बिका। गेंदा 100 रुपए और गुलाब 150 रुपए किलो बिका। गणेश-लक्ष्मी के वस्त्र और अन्य पूजन सामग्री भी महंगी रही। इसके चलते कुछ लोगों ने कम सामग्री खरीदकर काम चलाया। बाजार में मिट्टी के दीयों की भी खूब बिक्री हुई। इस बार कलकत्ता के बने पंचमुखी मिट्टी के दीयों की मांग अधिक रही। अब्बासपुर और बालूघाट में सजा पटाखा बाजार शुक्लागंज की बस्ती से दूर राजधानी मार्ग स्थित अब्बासपुर और दोस्ती नगर में पटाखों की दुकानें लगी थीं। यहां नगर और आसपास के इलाकों से लोग खरीदारी करने पहुंचे। दुकानदारों ने मानकों का ध्यान रखते हुए दुकानें लगाईं। पुलिसकर्मियों ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दीपावली SP जय प्रकाश के निर्देशन में CO विनी सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी गरीब बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों को मिठाई और पटाखे देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने बच्चों के साथ पटाखे जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User