गोरखपुर में दिवाली की धूम रोशनी से नहाया शहर:जमकर हुई आतिशबाजी, रॉकेट, फुलझड़ी छोड़ लोगों ने इंजॉय किया
गोरखपुर में इस साल दिवाली का त्योहार बेहद ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा। चारों तरफ जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने रॉकेट, बम, फुलझड़ी, चकरी और अन्य तरह के पटाखों को जलाकर इंजॉय कर रहे। शाम होते ही लोगों ने अपने घरों, दुकानों और संस्थानों में को रंग-बिरंगी लाइटों, दीयों और मोमबत्तियों से सजाया, जिससे पूरा इलाका रोशनी से सराबोर हो गया। वहीं सुबह से बाजारों में रौनक बनी हुई थी। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, खील-बताशों, मिठाइयों और कपड़ों की जमकर खरीदारी की। गोलघर, टाउनहॉल, अलीनगर और बक्शीपुर जैसे प्रमुख जगहों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर त्योहार की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटीं। वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)