हमीरपुर में आतिशबाजी से चमका आसमान:कपड़ों, पूजन सामग्री और सजावट के सामान की दुकानों पर जुटे ग्राहक, गुलजार रहे बाजार

Nov 08, 2026 - 20:47
0
हमीरपुर में आतिशबाजी से चमका आसमान:कपड़ों, पूजन सामग्री और सजावट के सामान की दुकानों पर जुटे ग्राहक, गुलजार रहे बाजार
हमीरपुर में रविवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। शाम को घरों और दुकानों में शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद दीप जलाए गए और रात में रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। पूजन सामग्री और मिठाई की दुकानों पर रही भीड़ लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचे और पूजन सामग्री, मिठाई, फल-फूल, खील-बताशे और मिट्टी के दीपक खरीदे। घरों को सजाने के लिए झालर, रंगोली और अन्य सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। कपड़ों और मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। देर शाम तक बाजारों में खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। दीपों और झालरों से रोशन हुए घर-दफ्तर शाम को पूजा के बाद लोगों ने घरों और दुकानों में दीप जलाए। मुख्य द्वार पर रंगोली सजाई और बंधनवार लगाए। रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से मकानों के साथ सरकारी दफ्तरों को भी रोशन किया गया। परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आतिशबाजी से जगमगाया आसमान रात में बच्चों और बड़ों ने फुलझड़ियां, अनार और रंगीन रोशनी वाले पटाखे जलाए। घरों की छतों और गलियों में दीपों की कतारें नजर आईं। शहर से लेकर गांवों तक त्योहार का उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User