सोनई में धूमधाम से मनी दीपावली:शुभ मुहूर्त में हुआ लक्ष्मी-गणेश पूजन, दीपों से जगमगाए घर, बंटी मिठाई

Nov 08, 2026 - 22:09
0
सोनई में धूमधाम से मनी दीपावली:शुभ मुहूर्त में हुआ लक्ष्मी-गणेश पूजन, दीपों से जगमगाए घर, बंटी मिठाई
मथुरा के सोनई क्षेत्र में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा के लिए घरों को सजाया। शाम 5:55 बजे से 7:50 बजे तक शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद लोगों ने मिष्ठान वितरित किया। बच्चों में दीपावली को लेकर सुबह से ही उत्साह रहा। शाम को बच्चों ने परिवार के बड़ों के साथ फुलझड़ियां जलाकर त्योहार मनाया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। घरों में दीप जलाए गए और रोशनी से सजावट की गई। मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ के साथ दीपोत्सव मनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User