कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

Nov 08, 2026 - 16:22
0
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन
दीवाली के खास मौके पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे विहान की तस्वीर शेयर की। ये पहली बार है जब कपल ने बेटे का चेहरा दिखाया है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पोस्ट में लिखा, “हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, सभी को प्यार, रोशनी और खुशियों की शुभकामनाएं। - विक्की, कैटरीना और विहान।” विक्की के पिता बोले- मेरा पोता मेरी जान विहान की तस्वीर सामने आने पर विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मेरा पोता मेरी जान है। भगवान का आशीर्वाद हमेशा मेरे बच्चों पर बना रहे। विहान ने हमारी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां ला दी हैं। सब रब की कृपा है और मैं उसका शुक्रगुजार हूं।’ करीना, मलाइका समेत कई सेलेब्स ने जताया प्यार विहान की तस्वीर सामने आने के बाद करीना कपूर ने उन्हें पुडिंग बाबा कहा। वहीं मलाइका अरोड़ा, अथिया शेट्टी, वाणी कपूर, नमृत कौर समेत कई सेलेब्स उनकी तारीफें कर रहे हैं। कटरीना कई मौकों पर बेटे के साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, हालांकि इससे पहले तक वह बेटे का चेहरा छिपाकर रखती थीं। देखिए कटरीना-विहान की पिछली कुछ तस्वीरें- कटरीना और विक्की पिछले साल नवंबर में एक बेटे के माता-पिता बने। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को यह जानकारी दी थी। इसके बाद 7 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User