हूतियों ने सऊदी पर मिसाइल हमला किया:रियाद में तेल कंपनी अरामको की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा; एयरस्ट्राइक के बाद बदले की धमकी दी थी

Nov 08, 2026 - 17:43
0
हूतियों ने सऊदी पर मिसाइल हमला किया:रियाद में तेल कंपनी अरामको की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा; एयरस्ट्राइक के बाद बदले की धमकी दी थी
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रविवार को मिसाइल हमला हुआ। इसके चलते तेल कंपनी अरामको की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। हमले का आरोप यमन के हूती विद्रोहियों पर लगाया गया है। सऊदी सेना ने बताया कि रियाद की ओर दागी गई 2 बैलिस्टिक और 2 क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर दिया गया है। सऊदी के मुताबिक अरामको की बिल्डिंग को मामूली नुकसान पहुंचा है। हूतियों ने फिलहाल अरामको की बिल्डिंग पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिल सना में हुई लगातार दो एयरस्ट्राइक के बाद बदले की बात कही थी। रियाद में खतरे का अलर्ट जारी हुआ था सऊदी सिविल डिफेंस ने रियाद में संभावित खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अरामको की बिल्डिंग की कई मंजिलों की खिड़कियों के शीशे टूटे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने घटनास्थल पर एम्बुलेंस आते भी देखी है। हालांकि सऊदी का कहना है कि हमले के चलते किसी की भी मौत नहीं हुई है और कोई घायल भी नहीं हुआ है। यमन में हुई एयरस्ट्राइक में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे रियाद पर मिसाइल हमले से एक दिन पहले यमन में सऊदी अरब के हवाई हमलों की खबर आई थी। हूतियों ने दावा किया कि राजधानी सना के पास हुए हमलों में कम से कम 33 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इसके पहले 6 नवम्बर को यमन के ताइज प्रांत के एक बाजार पर भी हमला हुआ था, जिसमें हूती अधिकारियों के मुताबिक 30 लोग मारे गए। इसके लिए भी हूतियों ने सऊदी को जिम्मेदार ठहराया था। हूती नेता महदी अल-मशात ने शनिवार को सऊदी अरब को धमकी देते हुए कहा था कि यमन के लोगों के खिलाफ किए गए हमलों का बदला लिया जाएगा। हूतियों का कहना है कि जब तक सऊदी अरब उनके कब्जे वाले इलाकों में हवाई हमले और नाकेबंदी जारी रखेगा, वे भी सऊदी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहेंगे। सऊदी अरब के लिए मिसाइलों को रोकना चुनौती बना स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के मुताबिक, सऊदी अरब ने पिछले साल रक्षा पर करीब 7.8 लाख करोड़ रुपए खर्च किए थे। वह दुनिया के सबसे ज्यादा रक्षा खर्च करने वाले 10 देशों में शामिल है। सऊदी अरब के पास अमेरिका के लड़ाकू विमान, पैट्रियट और THAAD जैसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम हैं। इसके अलावा उसने फ्रांस और ब्रिटेन से भी हथियार खरीदे हैं। इसके बावजूद सऊदी अरब के लिए अपने बड़े इलाके और अहम ठिकानों की सुरक्षा करना मुश्किल हो रहा है। उसे तीन दिशाओं से खतरा है। पूर्व में ईरान, उत्तर में इराक में सक्रिय ईरान समर्थित लड़ाके और दक्षिण में यमन के हूती विद्रोही। हूती अब बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और लंबी दूरी के ड्रोन का एक साथ इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा है। सऊदी सेना कई मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में सफल रहती है, लेकिन कुछ हमले उसके सुरक्षा घेरे को पार कर जाते हैं। संघर्ष में अब तक 1,600 से ज्यादा लोग मारे गए यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार की सेना के बीच जुलाई में फिर लड़ाई शुरू हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इसके बाद से अब तक 1,600 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। इस लड़ाई में सऊदी अरब यमन सरकार की सेना का समर्थन कर रहा है। जुलाई से वह हूतियों के ठिकानों पर हवाई हमले भी कर रहा है। जवाब में हूती विद्रोही भी सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं। 2015 में शुरू हुआ था सऊदी और हूतियों के बीच संघर्ष यमन में हूतियों ने 2014 में राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद 2015 में सऊदी अरब ने कई देशों के साथ मिलकर उनके खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। सऊदी अरब चाहता था कि यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार फिर से सत्ता में आए और हूतियों का कब्जा खत्म हो। कई साल तक चले हवाई हमलों के बावजूद सऊदी गठबंधन हूतियों को पूरी तरह पीछे नहीं धकेल पाया। हूती अब भी यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखते हैं। इस संघर्ष के कारण सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- सऊदी क्राउन प्रिंस बंकर वाले महलों में रह रहे: हूती विद्रोहियों के डर से ठिकाना बदल रहे; इस महीने रियाद एयरपोर्ट पर 20 हमले किए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हूती विद्रोहियों के हमले के डर से बंकरों वाले महलों में रहने को मजबूर हैं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User