दीपावली पर केपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान की पूजा:न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन ने पूजन कर विकास कार्य का किया शुभारंभ

Nov 08, 2026 - 20:30
0
दीपावली पर केपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान की पूजा:न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन ने पूजन कर विकास कार्य का किया शुभारंभ
प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में दीपावली पर खेल मैदान का पूजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर मैदान के विकास कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी त्याग, समर्पण, सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। इससे वे समाज और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा सकेंगे। न्यायमूर्ति नंदन ने कहा कि खेल का मैदान खिलाड़ियों को तैयार करने के साथ अनुशासन, चरित्र, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित करता है। खेल युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता चौधरी कौशल नाथ सिंह और अधिवक्ता रामेश्वरी प्रसाद मौजूद रहे। अध्यक्षता महामंत्री एसडी कौटिल्य ने की। प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। बृजेश खरे और शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता उमेश कुमार खरे ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में अतिथियों के प्रति आभार जताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User