कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

Nov 08, 2026 - 15:46
0
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन
दीवाली के खास मौके पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे विहान की तस्वीर शेयर की। दोनों ने इंस्टाग्राम पर साथ में पोस्ट शेयर की। कपल ने पोस्ट में लिखा, “हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली... सभी को प्यार, रोशनी और खुशियों की शुभकामनाएं। - विक्की, कैटरीना और विहान।” नवंबर 2025 में बेटे के जन्म की जानकारी दी थी विक्की और कैटरीना ने 7 नवंबर 2025 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटे के जन्म की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “हमारी खुशियों की गठरी आ गई है। बहुत प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।” बेटे के जन्म की जानकारी देने के दो महीने बाद जनवरी 2026 में कपल ने उसका नाम बताया था। उन्होंने बेटे का नाम विहान कौशल रखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User