सोनभद्र में जुए के रुपये को लेकर भिड़े युवक:कहासुनी के बाद हुई मारपीट, पुलिस ने एक युवक को पकड़ा
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की बढौली ग्राम पंचायत के कोलन बस्ती में जुआ खेलने के दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद जुआ खेल रहे लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि कोलन बस्ती में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। शुरुआत में मामूली विवाद रहा, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद वहां मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, सदर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह और महिला थाना प्रभारी रीता यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल एक युवक को कार सहित हिरासत में ले लिया और उसे कोतवाली भेज दिया। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही मारपीट के पीछे रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तत्थ सामने आएंगे उन्हीं तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)