झांसी में प्रदूषण का स्तर घटा, AQI 74 पहुंचा:आतिशबाजी के बाद 140 पार हो गया था, पिछली दिवाली से कम रहा

Nov 10, 2026 - 12:04
0
झांसी में प्रदूषण का स्तर घटा, AQI 74 पहुंचा:आतिशबाजी के बाद 140 पार हो गया था, पिछली दिवाली से कम रहा
झांसी में मंगलवार को हवा में प्रदूषण का स्तर घटने लगा है। सुबह 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 74 रिकॉर्ड किया गया है। ये संतोषजनक श्रेणी में माना जाता है। इससे पहले दिवाली की रात जोरदार आतिशबाजी हुई थी। जिस वजह से हवा में प्रदूषण बढ़ गया था। दिवाली के अगले दिन सोमवार को AQI 146 पहुंच गया। यह इस साल का हाईएस्ट AQI रहा। इससे पहले 17 अक्टूबर को AQI 135 पहुंचा था। बढ़कर कम हुआ प्रदूषण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शिवाजी नगर स्थित स्टेशन के अनुसार- झांसी की आबोहवा दिवाली की रात 10 बजे तक संतोषजनक स्थिति में थी। AQI भी 70 था। इसके बाद पूरे शहर में जोरदार आतिशबाजी हुई। देर रात तक चली आतिशबाजी के बाद प्रदूषण तेजी से बढ़ता चला गया। सोमवार शाम 4 बजे AQI 144 रिकॉर्ड किया गया। जो बढ़कर रात 10 बजे तक 146 पहुंच गया। इस वजह से झांसी ऐलो जोन में आ गया था। मगर रात 10 बजे बाद प्रदूषण का स्तर कम होने लगा। 11 बजे 140 और फिर रात 1 बजे AQI 129 हो गया। जो लगातार घटकर सुबह 11 बजे 72 पहुंच गया। अब झांसी का प्रदूषण संतोषजनक स्थिति में पहुंच गया। पिछली दिवाली से स्थिति बेहतर पिछली दिवाली की अपेक्षा इस बार प्रदूषण की स्थिति बेहतर रही। पिछले साल दिवाली के अगले दिन AQI 189 पहुंच गया था। इस बार 146 रिकॉर्ड किया गया। जोकि पिछले साल से कम है। इससे पहले दो नवंबर को AQI 114 पहुंच गया था। जबकि 17 अक्टूबर को 135 रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User