चिप कंपनी एनवीडिया का शेयर 5% गिरा:इंस्टाग्राम-फेसबुक पर टीनेजर्स नहीं देख सकेंगे आपत्तिजनक वीडियो, क्रूड में 2020 के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट

Nov 10, 2026 - 10:24
0
चिप कंपनी एनवीडिया का शेयर 5% गिरा:इंस्टाग्राम-फेसबुक पर टीनेजर्स नहीं देख सकेंगे आपत्तिजनक वीडियो, क्रूड में 2020 के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट
कल की बड़ी खबर एनवीडिया से जुड़ी रही। इसके को-फाउंडर और CEO जेन्सन हुआंग के चीनी महिला कारोबारी से अफेयर कबूल करने के बाद कंपनी के शेयर 5% से ज्यादा गिर गए। ये 178 डॉलर पर आ गए। सोशल मीडिया कंपनी मेटा अब बच्चों और टीनेजर्स की सुरक्षा के लिए एक नया AI सिस्टम दुनियाभर में लागू करने जा रही है। इस सिस्टम की मदद से इंस्टाग्राम-फेसबुक एप खुद पहचान लेंगे कि यूजर टीनेजर है या नहीं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चिप कंपनी एनवीडिया का शेयर 5% गिरा: कंपनी के CEO हुआंग ने चीनी महिला से अफेयर कबूला, अमेरिका को जासूसी का शक एनवीडिया के को-फाउंडर और CEO जेन्सन हुआंग के चीनी महिला कारोबारी से अफेयर कबूल करने के बाद कंपनी के शेयर 5% से ज्यादा गिर गए हैं। ये 178 डॉलर पर आ गए हैं। पिछले एक महीने में इसमें 22% से ज्यादा की गिरावट आई है। शेयरों में आई इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप 4.31 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 400 लाख करोड़ पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इंस्टाग्राम-फेसबुक एप AI से यूजर की उम्र पहचानेंगे: टीनेजर्स के लिए सेफ्टी फीचर जनवरी से अनिवार्य होंगे; स्क्रीन टाइम लिमिट भी तय होगी सोशल मीडिया कंपनी मेटा अब बच्चों और टीनेजर्स की सुरक्षा के लिए एक नया AI सिस्टम दुनियाभर में लागू करने जा रही है। इस सिस्टम की मदद से इंस्टाग्राम-फेसबुक एप खुद पहचान लेंगे कि यूजर टीनेजर है या नहीं। इसके बाद, उसका अकाउंट अपने आप सख्त सुरक्षा और प्राइवेसी वाले टीन अकाउंट में बदल जाएगा। दुनियाभर की सरकारों की ओर से बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर बढ़ाई जा रही सख्ती को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. क्रूड में 2020 के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट: ब्रेंट 98 डॉलर पर आया, एक हफ्ते में $16 सस्ता; क्या भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा क्रूड ऑयल में 2020 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आई है। पिछले हफ्ते ये 16% से ज्यादा गिरा। आज यह मामूली गिरावट के साथ 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। अक्टूबर के अंत में तेल की कीमतें छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं, जहां से अब इनमें राहत देखी जा रही है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प की पार्ट की हार के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि मिडिल ईस्ट में सैन्य संघर्ष बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा। कूटनीतिक समाधान की बढ़ती उम्मीदों ने कीमतों को नीचे लाने में मदद की है। हालांकि, अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 81,107 पर बंद: निफ्टी भी 58 अंक ऊपर 25,045 पर; सरकारी बैंक शेयरों में खरीदारी, आईटी-मेटल में बिकवाली आज 9 नवंबर को सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 81,107 पर बंद हुआ। निफ्टी 58 अंक ऊपर है, ये 25,045 के स्तर पर पहुंच गया। आज के कारोबार में सरकारी बैंक और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। वहीं आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. पोस्ट ऑफिस ATM से रोज ₹25,000 निकाल सकेंगे: 5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद ₹23 तक चार्ज लगेगा, खाता चालू रखने के लिए ₹500 बैलेंस जरूरी अब आप पोस्ट ऑफिस के ATM से एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 25,000 रुपए निकाल सकेंगे, लेकिन एक बार में अधिकतम ₹10,000 ही निकाल सकेंगे। साथ ही, पैसे निकालते समय खाते में कम से कम 500 रुपए का बैलेंस रहना जरूरी है, वरना आपका ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो सकता है और 23 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज भी लग सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User