नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मां-बेटे को रौंदा:हरदोई में महिला के दोनों पैर जख्मी, आरोपी पर केस

Nov 10, 2026 - 12:04
0
नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मां-बेटे को रौंदा:हरदोई में महिला के दोनों पैर जख्मी, आरोपी पर केस
हरदोई जनपद में संडीला कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार मार्ग पर दीवाली के अवसर पर मूर्तियां बेच रही एक महिला और उसके बेटे को नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी से जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। घटना के दौरान आरोपी चालक गाड़ी में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था, जिसने दुकान समेट रहे मां-बेटे पर लापरवाही से गाड़ी चढ़ा दी। इसमें महिला के दोनों पैर जख्मी हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने सोमवार की रात 8:27 पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब कस्बे के मोहल्ला ऊपरी महतवाना की रहने वाली 58 वर्षीय कांती देवी एक ज्वैलर्स के सामने फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाकर मूर्तियां बेच रही थीं। काली रंग की स्कॉर्पियो खड़ी थी 8 नवंबर की रात 11:30 बजे कांती और उनका बेटा श्याम जी गुप्ता दुकान का बचा हुआ सामान समेट रहे थे। पास में ही खड़ी एक काली रंग की स्कॉर्पियो खड़ी थी। दावा है जिसमें चालक अनुज अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। नशे की हालत में चालक अनुज ने गाड़ी को लापरवाही से आगे बढ़ाते हुए पहले श्याम को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क किनारे बैठी वृद्ध महिला कांती देवी के दोनों पैरों के ऊपर से गाड़ी चढ़ा दी। इसमें महिला के पैर जख्मी हो गए और श्याम जी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी चकनाचूर हो गया। गाड़ी की चपेट में आने से काउंटर पर रखी भगवान की मूर्तियां और अन्य सामान भी मलबे में तब्दील हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया घटना के वक्त स्कॉर्पियो के अंदर अनुज के साथ टीटू, अमन और अभिषेक नाम के अन्य युवक भी सवार थे। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पूरी घटना की नामजद तहरीर दी घटना के बाद पीड़ित मां-बेटे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचकर अपना मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की नामजद तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी अनुज जायसवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User