हमीरपुर में दो मकानों में आग लगी:गृहस्थी का सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान
हमीरपुर जिले में सोमवार रात दो अलग-अलग जगहों पर मकानों में आग लग गई। कुंडौरा गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जबकि शहर के हाथी दरवाजा मोहल्ले के एक बंद मकान में आग लगने का कारण साफ नहीं है। दोनों जगह घर का सामान जल गया। किसी की जान नहीं गई। पहली घटना सुमेरपुर ब्लॉक के कुंडौरा गांव की है। सोमवार रात करीब नौ बजे मुन्नालाल पुत्र स्व. माहेश्वरी दीन के मकान की ऊपरी अटारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग घर में फैल गई और गृहस्थी का सामान जल गया। फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दूसरी घटना शहर के हाथी दरवाजा मोहल्ले की है। नलकूप विभाग से सेवानिवृत्त विजय बाबू के बंद मकान में सोमवार रात करीब आठ बजे आग लगी। विजय बाबू इन दिनों बाहर रहते हैं और मकान पर ताला लगा था। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख मोहल्ले के लोगों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)