बागपत में फर्नीचर गोदाम में आग लगी:3 लाख रुपए का नुकसान, दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले लोगों ने आग बुझाई

Nov 10, 2026 - 12:04
0
बागपत में फर्नीचर गोदाम में आग लगी:3 लाख रुपए का नुकसान, दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले लोगों ने आग बुझाई
बागपत के खेकड़ा कस्बे में पाठशाला रोड स्थित फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। गोदाम मालिक शाहिद के मुताबिक, आग में करीब 3 लाख रुपए का पुराना फर्नीचर जल गया। लोगों ने दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले आग बुझा दी। शाहिद किराए की दुकान में गोदाम चलाते हैं। वह दिल्ली और आसपास के इलाकों से पुराना फर्नीचर लाकर बेचते हैं। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने शाहिद को फोन कर सूचना दी। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम का पूरा फर्नीचर जल चुका था। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी थी, लेकिन उसके कर्मचारी पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई। कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने व्यापारी के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User