डालीगंज के श्रीमाधव मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव:56 तरह के व्यंजनों का भोग लगा, भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया

Nov 10, 2026 - 21:54
0
डालीगंज के श्रीमाधव मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव:56 तरह के व्यंजनों का भोग लगा, भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया
लखनऊ के डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। भगवान को 56 प्रकार की मौसमी सब्जियों के साथ पूड़ी, कढ़ी-चावल, हलुआ और खीर का महाभोग लगाया गया। मंत्रोच्चार और आरती के बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी अन्नकूट महोत्सव पर भगवान को विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। पुजारी लालता ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। महामंत्री गोविन्द साहू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन से हुई। इस दौरान महिलाओं ने बाल गोपाल के भजन प्रस्तुत किए। माया आनंद, कंचन साहू, अनिता साहू, अनुपमा और कविता साहू के भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ भगवान के दर्शन किए और महोत्सव में सहभागिता की। महोत्सव में बिहारी लाल साहू, गोविन्द साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, श्याम साहू, दिनेश अग्रवाल, राकेश साहू और अनुराग साहू सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User