वाराणसी के स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे CM मोहन यादव:चखा प्रसाद, मंदिर के महंत से जाना इतिहास, बोले - फिर आऊंगा
गोवर्धन पूजा समिति के समारोह में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव नमो घाट से वापसी में मछोदरी पहुंचे। सीएम मोहन यादव यहां स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे और दर्शन - पूजन किया। इस दौरान वो मंदिर के महंत के साथ ओर मंदिर परिसर में घूमे और मंदिर के इतिहास के बारे में जाना और प्रसाद स्वरूप भोजन भी ग्रहण किया। स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे सीएम मोहन यादव सीएम मोहन यादव गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू के साथ मछोदरी स्थित स्वामी अनारायण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के महंत और मंदिर परिवार से बातचीत की। मंदिर में दर्शन पूजन भी किया। सीएम डॉ मोहन यादव ने महंत प्रेम स्वरूप से वार्ता किया और मंदिर के इतिहास के बारे में जाना । 10 मिनट मंदिर में रुके और फिर वहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये। सिर्फ धार्मिक बात हुई, बोले दोबारा आयेंगे
मंदिर के महंत प्रेम स्वरूप ने बताया - वो यादव परिवार से हैं और गोवर्धन पूजा वर्षों से चली आती है। तो गोवर्धन पूजा समिति वालों ने आग्रह किया, तो आए हैं। लेकिन वो धार्मिक हैं, तो भोजन स्वरूप प्रसाद भी ग्रहण किया। उन्होंने दर्शन भी किया। प्रेम स्वरूप ने बताया गुजरात में भी और मध्यप्रदेश में जितने भी बड़े-बड़े नेता हैं। और उज्जैन में भी हमारा जहां मंदिर है। जैसे यहां मछोदरी में है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)