रायबरेली एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की:दीपावली से पहले व्यापारियों से बात की, संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को देने को कहा
दीपावली से पहले रायबरेली के एसपी रवि कुमार ने शनिवार रात 10:30 बजे कोतवाली नगर इलाके के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान रवि कुमार ने आम लोगों, दुकानदारों और व्यापारियों से बात की। उन्होंने लोगों से कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कोतवाली नगर पुलिस को बाजारों में पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात करने, नियमित गश्त करने और संदिग्ध लोगों व गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा। एसपी के मुताबिक, भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में करीब 50 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रायबरेली पुलिस ने त्योहार के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और निगरानी जारी रखने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)