पुआल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:भदोही में नहर के पास हादसा, साथी घायल, चालक फरार

Nov 10, 2026 - 15:36
0
पुआल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:भदोही में नहर के पास हादसा, साथी घायल, चालक फरार
भदोही के ज्ञानपुर में बड़वापुर नहर के पास मंगलवार को पुआल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रियांशु सरोज (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी दिनेश घायल हो गया। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और प्रियांशु सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रियांशु पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है। वह मुंबई में निजी नौकरी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में पुआल ज्यादा लदा था, जिससे चालक को सामने का रास्ता ठीक से नहीं दिखा। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User