बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का कराया DNA टेस्ट:पीड़िता झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा था

Nov 10, 2026 - 15:36
0
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का कराया DNA टेस्ट:पीड़िता झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा था
ललितपुर के बार थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी नीतेश उर्फ निक्की का मंगलवार दोपहर करीब एक बजे डीएनए टेस्ट कराया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्ची की हालत गंभीर होने पर सोमवार रात करीब 12 बजे उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। कुरकुरे खिलाने के बहाने सुनसान मकान में ले गया पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बच्ची घर के बाहर अपनी छह साल की बहन के साथ खेल रही थी। आरोप है कि नीतेश दोनों बहनों को कुरकुरे खिलाने के बहाने एक सुनसान मकान में ले गया। वहां उसने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बड़ी बहन घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। मां मौके पर पहुंचीं तो बच्ची घायल अवस्था में मिली। आरोपी भी वहीं मौजूद था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना का वीडियो सामने आया सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घटना का वीडियो सामने आया। वीडियो में आरोपी जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदौर में मिठाई की दुकान पर करता है काम जानकारी के मुताबिक, आरोपी नीतेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। वह मध्य प्रदेश के इंदौर में मिठाई की दुकान पर काम करता है। दीपावली के चलते पांच दिन पहले ही गांव लौटा था। पकड़े जाने के बाद वह माफी मांगते हुए कह रहा था, "गलती हो गई।" मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सुधाकर पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर ललितपुर मेडिकल कॉलेज में आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User