बलिया में 10 हजार दीप जलाकर चंद्रशेखर को याद किया:प्रधानमंत्री दिवस पर चंद्रशेखर उद्यान रोशन, 60 महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने भी जले दीप

Nov 10, 2026 - 21:04
0
बलिया में 10 हजार दीप जलाकर चंद्रशेखर को याद किया:प्रधानमंत्री दिवस पर चंद्रशेखर उद्यान रोशन, 60 महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने भी जले दीप
बलिया में मंगलवार को प्रधानमंत्री दिवस पर चंद्रशेखर उद्यान में 10 हजार दीप जलाए गए। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिले के कई चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने भी दीप जलाए गए। 10 नवंबर को चंद्रशेखर ने देश के आठवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे बलिया से आठ बार सांसद चुने गए थे। उनके प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दिन को याद करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने लिया हिस्सा चंद्रशेखर उद्यान में सुबह 11 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अलग-अलग स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने चंद्रशेखर की प्रतिमा के पास दीपों से ‘प्रधानमंत्री दिवस, 10 नवंबर’ लिखा। बच्चों को कैनवास पर चंद्रशेखर का चित्र बनाते समय राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि जिले के स्कूलों में चंद्रशेखर से जुड़ी किताबें बांटी जाएंगी। इससे नई पीढ़ी उनके संघर्ष और विचारों के बारे में जान सकेगी। सांसद नीरज शेखर की मौजूदगी में जले 10 हजार दीप शाम करीब 5:30 बजे सांसद नीरज शेखर और विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह ‘पप्पू भैया’ की मौजूदगी में उद्यान में 10 हजार दीप जलाए गए। टाउन इंटर कॉलेज, एसीसी कैडेट, रणजीत सिंह ग्रामोदय इंटर कॉलेज मिड्ढा और जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्रों ने दीप जलाने में हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में फाइन आर्ट्स लखनऊ के छात्र अमन वर्मा, राज्य ललित कला अकादमी के अलख कुमार और बीएचयू के एमएफए छात्र प्रिंस कुमार शामिल थे। आयोजन में टाउन इंटर कॉलेज के कला अध्यापक आत्मप्रकाश सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. इफ्तेखार खां और एसीसी अफसर स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव ने भी योगदान दिया। शहर के चौराहों पर भी जलाए गए दीप उद्यान के अलावा शहर के कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, सतीश चंद्र कॉलेज चौराहा, कदम चौराहा और शहीद पार्क चौक समेत अन्य जगहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने दीप जलाए गए। कार्यक्रम में अखिलेश सिन्हा, अनूप पांडेय, अनिल सिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, राघव सिंह, उपेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह सेंगर, मनीष सिंह, आशीष त्रिवेदी, बृजेश सिंह गाट, टिंकू सिंह, मानवेन्द्र सिंह और धर्मवीर सिंह भी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User