प्रयागराज के थाने में नाकाबंदी पर वकीलों का डांस-VIDEO:सिविल लाइंस थाने में बिस्तर, मच्छरदानी लेकर धरना, रात में फिल्मी गानों पर डांस
प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में वकीलों का एक ग्रुप तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर थाने में ही धरना दे रहा है। वकीलों का यह धरना अलग ही तरीके का है। थाना परिसर में दरी, गद्दा, चादर और मच्छरदानी लेकर वकील डटे हैं। आधी रात तक वे एक से एक फिल्मी गाने बजाकर डांस करते हैं। कभी नाकाबंदी गाने पर वकील झूमते हैं तो कभी गाना बजाने लगते हैं, हम पागल नहीं है भैया हमारा दिमाग खराब है। थाने के अंदर डांस देख पुलिसवाले भी नजरे चुराने लगते हैं। दिवाली की रात वकील त्योहार मनाने अपने घर नहीं गए बल्कि थाने में तेज आवाज में गाने बजाकर खूब डांस किया। डांस करते हुए वकील खुद ही वीडियो बनाकर भी वायरल कर रहे हैं। पुलिस परेशान है लेकिन वह हटने को तैयार नहीं है। वकीलों के इस अनूठे विरोध प्रदर्शन की खूब चर्चा है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। क्या है मामला जानिये अधिवक्ता बृजेश तिवारी के साथ गाड़ी फाइनेंस कराने के दौरान फ्राड हुआ था। एजेंट ने कंपनी में रुपये नहीं जमा किए और करीब 70 हजार रुपये लेकर भाग गया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की तो वकील आक्रोशित हो गए। आरोपी की गिरफ्तारी और रुपये वापसी की मांग को लेकर तमाम वकील बोरिया बिस्तर लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। वहीं पर डेराया जमाया। दिन तो दिन रात में भी विरोध प्रदर्शन कर पुलिस को पशोपेश में डाल दिया। पुलिसवालों ने खुद को समझाने की कोशिश की और लोगों को समझाने के लिए बुलाया लेकिन वे नहीं माने।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)