मुरादाबाद में कान्हा गौशाला में गोवर्धन पूजा:नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने कराई पूजा, छठ पूजा के लिए घाटों की भी तैयारी

Nov 10, 2026 - 14:31
0
मुरादाबाद में कान्हा गौशाला में गोवर्धन पूजा:नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने कराई पूजा, छठ पूजा के लिए घाटों की भी तैयारी
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर नगर निगम मुरादाबाद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में धार्मिक और श्रद्धापूर्ण माहौल देखने को मिला। नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक एवं अपर नगर आयुक्त ने पूरे विधि-विधान के साथ श्री गोवर्धन जी महाराज की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हुए मुरादाबाद नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। गौ माता को खिलाया फल और गुड़ पूजन के दौरान नगर आयुक्त ने गौ माता की विशेष पूजा की और उन्हें फल, गुड़ व दाल खिलाकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नंदीश्वर महादेव का भी विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। छठ घाट पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण दूसरी ओर, आगामी लोक आस्था के महापर्व 'छठ' के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार व आशुतोष कुमार राय तथा सहायक नगर आयुक्त रामवीर सिंह ने संयुक्त रूप से छठ घाट का दौरा किया और नगर निगम की ओर से की जाने वाली तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। समय से काम पूरा करने के निर्देश अधिकारियों ने घाट पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद मुख्य अभियंता और संबंधित अवर अभियंता को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने निर्देश दिए कि छठ पर्व से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User