कानपुर में मॉल की दूसरी मंजिल से कूद युवक, मौत:निकाह से मना करने पर गर्लफ्रेंड से हुई थी कहासुनी

Nov 12, 2026 - 00:20
0
कानपुर में मॉल की दूसरी मंजिल से कूद युवक, मौत:निकाह से मना करने पर गर्लफ्रेंड से हुई थी कहासुनी
सर्वोदय नगर स्थित रेव मोती मॉल में गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन–फानन में युवक को पास के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। सऊदी अरब में नौकरी करता था चमनगंज निवासी 30 वर्षीय सिकंदर सऊदी अरब में नौकरी करते थे। साथियों के अनुसार उसका अपनी रिश्तेदार की बेटी से करीब 10 सालों से लव अफेयर चल रहा था। वह युवती से निकाह करना चाहता था। कुछ साल पहले वह सऊदी नौकरी करने गया था। इस दौरान युवती का किसी दूसरे युवक से अफेयर हो गया। जिसकी भनक लगने पर बुधवार शाम को वह अपने दो साथियों के साथ सर्वोदय नगर स्थित रेव मोती मॉल आया था। उसने युवती को बातचीत करने के लिए मॉल बुलाया। जहां वह युवती से निकाह करने के लिए कहने लगा। मगर वह निकाह के लिए राजी नहीं हो रही थी। जिस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इसके बाद सिकंदर ने मॉल के दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User