हाथरस में भाईदूज पर दो दिन बदला रहेगा यातायात:11-12 नवंबर को रात 9 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन, बाईपास के रास्ते जाएंगे वाहन
हाथरस में भाई दूज के मौके पर 11 और 12 नवंबर को यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक बड़े और मध्यम वाहनों को निर्धारित रास्तों से गुजरना होगा। पुलिस ने वाहन चालकों से तय रूट का पालन करने की अपील की है। यहां देखें ट्रैफिक प्लान… एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को मिलेगी छूट हाथरस पुलिस ने वाहन चालकों, ई-रिक्शा और टेंपो संचालकों से निर्धारित समय में डायवर्जन का पालन करने और प्रतिबंधित रास्तों पर वाहन नहीं ले जाने की अपील की है। लोगों से त्योहार के दौरान बाजारों में बेवजह वाहन नहीं ले जाने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को जरूरत के अनुसार रास्ते से गुजरने की अनुमति रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)