कानपुर में दो मंजिला साइकिल पार्ट्स गोदाम में लगी आग:फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू

Nov 12, 2026 - 01:41
0
कानपुर में दो मंजिला साइकिल पार्ट्स गोदाम में लगी आग:फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू
किदवई नगर के ब्लॉक में पद्मनाभ स्वामी मंदिर के पास बुधवार देर रात दो मंजिला मकान में बने साइकिल पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। तेज लपेटें उठती देख लोगों की नजर पड़ी तो गोदाम मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में किदवई नगर और चकेरी फायर स्टेशन से 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य शुरू किया, हालांकि टायर समेत अन्य माल के चलते भीषण धुआं उठने से फायर फाइटर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंटी स्मोक मास्क लगाकर फायर फाइटर्स गाड़ियों में हौज पाइप लगाकर अंदर घुसे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक हजार वर्गगज में बना है दो मंजिला गोदाम काकादेव निवासी राजीव साहनी का किदवई नगर के ब्लॉक में साहनी इंडस्ट्रीज के नाम से साइकिल पार्टस का गोदाम है। करीब एक हजार वर्गगज में बने गोदाम के दोनों मंजिल में साइकिल के पार्ट्स समेत अन्य सामान भरा हुआ है। बुधवार देर रात अचानक गोदाम के पिछले हिस्से से लपटें उठने लगीं। नजर पड़ने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल कर्मी ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचे सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पांच गाड़ियों की मदद से आग पर दो घंटे बाद काबू पाया गया है। प्लास्टिक जलने से पूरे इलाके में फैला धुंआ जिस जगह गोदाम बना हुआ है। वह क्षेत्र का पॉश रिहायशी इलाका है। कुछ दूरी पर प्रतिष्ठित दो स्कूल हैं। बुधवार रात आग लगने से प्लास्टिक व गडियां जलने से पूरे इलाके में धुआं फैल गया। लोगों को सास लेने में दिक्कत होने लगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User