कारतूस तस्करी के आरोपी के घर पहुंची हरियाणा एसटीएफ:बदायूं में 25 हजार कारतूसों के मामले में घर पर पूछताछ

Nov 10, 2026 - 14:31
0
कारतूस तस्करी के आरोपी के घर पहुंची हरियाणा एसटीएफ:बदायूं में 25 हजार कारतूसों के मामले में घर पर पूछताछ
हरियाणा में 25 हजार कारतूसों के साथ पांच लोगों की गिरफ्तारी के छह दिन बाद हरियाणा एसटीएफ मुख्य आरोपी को मंगलवार सुबह 9 बजे लगभग रिमांड पर लेकर बदायूं पहुंची। टीम ने सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी के घर जाकर पूछताछ की। दो नवंबर को हरियाणा के रोहतक-दिल्ली हाईवे पर रोहड़ टोल प्लाजा में एसटीएफ ने दो कारें रोककर तलाशी ली थी। करीब 25 हजार कारतूस मिले दोनों कारों में सवार पांच लोगों के पास से करीब 25 हजार कारतूस मिले थे। एसटीएफ ने आठ मोबाइल फोन और दोनों कारें भी अपने कब्जे में ली थीं। पूछताछ में पांचों लोग कारतूसों के लिए वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों में बदायूं गन हाउस का संचालक अफीउद्दीन उर्फ बॉबी उर्फ मुन्ना, असीम रईस, सबलू खान, अरबाज अली और जीनत शामिल हैं। हरियाणा पुलिस ने तीन नवंबर को गिरफ्तारी और कारतूस मिलने की जानकारी दी थी। मामले की जांच के लिए हरियाणा एसटीएफ ने मुख्य आरोपी अफीउद्दीन उर्फ बॉबी उर्फ मुन्ना को रिमांड पर लिया। टीम उसे लेकर बदायूं पहुंची और सिविल लाइंस व कोतवाली पुलिस के साथ लावेला चौक स्थित उसके घर गई। टीम ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और कारतूसों की खरीद-फरोख्त के बारे में सवाल किए। करीब एक घंटे तक पूछताछ चली। एसटीएफ ने यह पता लगाने की कोशिश की कि कारतूस कहां से खरीदे गए और किन लोगों को दिए जाने थे। घर पर पूछताछ के बाद टीम आरोपी को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंची। एसटीएफ बदायूं में कारतूसों से जुड़े संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User