दलित युवक को पीटने वाला अतीक के शूटर का भतीजा:राजूपाल हत्याकांड में दोषी करार अपराधी का बेटा भी साथ था
प्रयागराज के पुरामुफ्ती में दीपावली के दिन दलित युवक को रास्ते में रोककर सरेआम पीटने वालों के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि इनमें से एक माफिया अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद का भतीजा जीशान है। जबकि दूसरा युवक राजूपाल हत्याकांड में दोषी करार दिए गए जावेद का बेटा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का दावा है कि दोनों पक्षा में समझौता हो गया है। यह घटना आठ नवंबर यानी दीपावाली के दिन पूरामुफ्ती के लाल बिहार गांव में हुई थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। इसमें दो युवक एक दलित किशोर को पकड़कर पीटते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया था कि मारपीट के दौरान उससे 10 हजार रुपए भी छीन लिए गए। पुलिस ने मारपीट की बात मानी थी लेकिन रुपये छीनने के आरोपों को गलत बताया था। लुंगी और टी-शर्ट पहने युवक ने बरसाए थप्पड़ वीडियो में एक युवक लुंगी और टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है, जबकि दूसरा जींस और शर्ट पहने हुए है। दोनों एक किशोर को पकड़कर उसकी पिटाई कर रहे हैं। लुंगी पहने युवक उस पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाता है, जबकि उसका साथी डंडे से पीटता दिखाई देता है। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दोनों उसे लगातार पीटते रहते हैं। अब यह जानकारी सामने आई है कि किशोर की पिटाई करने वाला जींस-टीशर्ट पहने युवक जीशान है जो अतीक अहमद के कुख्यात शूटर का भतीजा है। वहीं सफेद लुंगी पहनकर नजर आने वाला युवक जावेद का बेटा है जो राजू पाल हत्याकांड में दोषी करार दिया जा चुका है। बीच-बचाव पर ग्रामीणों को भी धमकाया था पिटाई का शिकार हुआ किशोर लाल बिहारा गांव का रहने वाला है। उसकी ओर से पुलिस को इस मामले में घटना के बाद तहरीर भी दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि हमलावरों ने न सिर्फ उसे पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को भी धमकाया। उनसे कहा कि कोई छुड़ाने आया तो उसे भी नहीं छोड़ेंगे। तहरीर में यह भी आरोप लगाया था तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया था कि हमलावरों ने उसे धमकी दी कि अगर वह थाने या चौकी गया तो वापस आकर फिर उसकी पिटाई करेंगे। थानाध्यक्ष बोले- दोनों पक्षों ने समझौता किया इस मामले में पुरामुफ्ती थाना प्रभारी शांतनु सिंह का कहना है कि एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। साथ ही लिखकर दिया कि वह काेई भी कार्रवाई नहीं चाहते।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)