स्कूटी टकराने पर बीच सड़क युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:कानपुर में दर्जन भर युवकों ने गाड़ी तोड़ी, 3 युवक हिरासत में, VIDEO

Nov 12, 2026 - 00:36
0
स्कूटी टकराने पर बीच सड़क युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:कानपुर में दर्जन भर युवकों ने गाड़ी तोड़ी, 3 युवक हिरासत में, VIDEO
सीसामऊ लेनिन पार्क ढाल के पास स्कूटी टकराने के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनपर पत्थरों से हमला किया। आरोपियों से जान बचाने के लिए युवक स्कूटी छोड़कर भाग गया। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी स्कूटी पर ईट-पत्थर चलाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। घटना का 3 मिनट 27 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें आरोपी भरे बाजार में जमकर उपद्रव करते दिखायी दिए। आरोपियों का तांडव देखकर राहगीर भी बीच–बचाव की हिम्मत नहीं जुटा सके। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पहले देखिए घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…. एक दर्जन आरोपियों ने मचाया तांडव चंद्र नगर स्थित किशोर का हाता निवासी शानू वर्मा मंगलवार रात को अपने साथी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इस दौरान लेनिन पार्क ढाल पर उनकी स्कूटी, एक अन्य स्कूटी से टकरा गई। जिस पर उनका दूसरे पक्ष के युवकों से कहासुनी होने लगी। इस बीच युवकों ने अपने 10-12 साथियों के बुला लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों, बेल्टों और ईट से हमला कर दिया। आरोपियों से बचने के लिए वह स्कूटी छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद युवकों ने ईट-पत्थर चलाकर उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। वीडियो के आधार पर ये युवक हिरासत में लिए गए सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर नजीराबाद निवासी जय जयसवाल उर्फ तातिया उर्फ बिच्छू, ग्वालटोली निवासी वरुण कुमार और वंश को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User