भैया दूज पर बहन के घर आए युवक की मौत:रिश्तेदार गंभीर हालत में बाइक से घर लेकर पहुंचा था; पीटकर हत्या का आरोप

Nov 11, 2026 - 23:16
0
भैया दूज पर बहन के घर आए युवक की मौत:रिश्तेदार गंभीर हालत में बाइक से घर लेकर पहुंचा था; पीटकर हत्या का आरोप
शामली में भैयादूज पर बहन के घर तिलक कराने आए मुजफ्फरनगर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बहन का देवर उसे गंभीर हालत में बाइक से घर लेकर पहुंचा था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों ने आदर्श मंडी थाने पहुंचकर पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। तिलक कराने के बाद बहन के देवर के साथ गया था मुजफ्फरनगर जिले के कमल नगर, कूकड़ा मंडी निवासी अंकुश गुरुवार दोपहर बाइक से भैयादूज पर कस्बा बनत के मोहल्ला गांधी नगर में अपनी बहन मनीषा के घर तिलक कराने आया था। तिलक कराने के बाद वह अपनी बहन के देवर के साथ बाइक पर चला गया। शाम करीब साढ़े 4 बजे बहन का देवर उसे गंभीर हालत में लेकर घर पहुंचा। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने थाने पहुंचकर लगाया हत्या का आरोप अंकुश की मौत की सूचना मिलने पर उसके पिता मदनपाल परिजनों और पड़ोसियों के साथ मुजफ्फरनगर से शामली पहुंचे। यहां परिजनों ने आदर्श मंडी थाने में युवक की पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 3 बहनों का इकलौता भाई था अंकुश परिजनों के साथ आए पड़ोसी प्रवीण ने बताया कि अंकुश ग्रेजुएशन करने के बाद कंप्यूटर डिप्लोमा का कोर्स कर रहा था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User