कानपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह:दीपोत्सव पर युवाओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Nov 08, 2026 - 07:26
0
कानपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह:दीपोत्सव पर युवाओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
कानपुर में ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) की ओर से दीपावली के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी सुश्री भव्या के निर्देशन में संपन्न हुआ। समारोह का उद्देश्य युवाओं में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना था। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एमटीएस सुरेश के साथ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिवम शर्मा, अनुकृति अवस्थी, स्वास्ति शर्मा, अथर्व मिश्रा और आकांक्षा सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User