जमीन के विवाद में लाठी-डंडों से हमला:सिद्धार्थनगर में दंपती समेत तीन घायल, चार पर केस दर्ज

Nov 10, 2026 - 09:29
0
जमीन के विवाद में लाठी-डंडों से हमला:सिद्धार्थनगर में दंपती समेत तीन घायल, चार पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के सकटपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर सूरज गौतम, उनकी पत्नी और मां को घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। सकटपुर निवासी सूरज गौतम पुत्र चिक्कू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे गांव के अभिमन्यु कुमार और उनके पिता बभुआरी गौतम के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद बभुआरी गौतम, अभिमन्यु कुमार, महिंद्रका और रामरतन ने गाली-गलौज शुरू की। बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सूरज गौतम, उनकी मां और पत्नी को चोटें आईं। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूरज गौतम की तहरीर पर इटवा थाने में चार नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User