ट्रक-बाइक की टक्कर में सवार युवक की मौत:फिरोजाबाद में चचेरा भाई घायल, चालक ट्रक लेकर फरार

Nov 10, 2026 - 09:13
0
ट्रक-बाइक की टक्कर में सवार युवक की मौत:फिरोजाबाद में चचेरा भाई घायल, चालक ट्रक लेकर फरार
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। हादसा गुंजन चौक के पास हुआ, जहां इटावा की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी सिरसागंज ले गई। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल का उपचार कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। चचेरे भाई के साथ बाइक से जा रहा था आकाश मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के वासद गांव निवासी आकाश (25) पुत्र अशोक अपने चचेरे भाई निर्दोष पुत्र अजय कुमार के साथ स्प्लेंडर बाइक से जा रहा था। सोमवार रात दोनों सिरसागंज थाना क्षेत्र में गुंजन चौक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान इटावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया टक्कर लगने से आकाश और निर्दोष बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। दोनों को चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरसागंज लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने आकाश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, फिरोजाबाद भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User