इटावा में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:दिवाली की रात सैफई में दो भाइयों पर हमला, बुजुर्ग का मिला शव

Nov 10, 2026 - 09:29
0
इटावा में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:दिवाली की रात सैफई में दो भाइयों पर हमला, बुजुर्ग का मिला शव
इटावा में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर इटावा की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए… 1. दीपावली पर घर से निकले बुजुर्ग का मिला शव: पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली लाश, रातभर थे लापता सैफई में सोमवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के पास अमरसीपुर बंबा किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 2. दिवाली की रात सैफई में दो भाइयों पर हमला: एक के सिर में कांच की बोतल लगी, दूसरा बेहोशी की हालत में पीजीआई में भर्ती दीपावली की रात सैफई थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। नगला आछे लाल ठेके के पास रविवार रात करीब 10 बजे 6 से 7 लोगों ने नगला सूरजमन निवासी दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 3. राधाबल्लभ मंदिर में गिरिराज को छप्पन भोग:अन्नकूट उत्सव पर गोवर्धन पूजा, श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद लिया छैराहा स्थित श्रीधाम वृंदावन राधाबल्लभ मंदिर में सोमवार दोपहर 1 बजे गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोबर से गोवर्धन महाराज का विग्रह तैयार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भगवान गिरिराज को अलग-अलग पकवानों के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया। भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User